Complete Basic to Advance Vocal & Harmonium Course

About Course
Professional Step-by-Step Hindi Training Program
यह Complete Basic to Advance Vocal & Harmonium Course विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो बिल्कुल शुरुआत से लेकर एडवांस स्तर तक हारमोनियम, गायन, रागदारी संगीत और स्वयं गाने निकालना सीखना चाहते हैं।
इस कोर्स में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मजबूत नींव, रागों की गहराई, अलंकार, रियाज़ तकनीक, Vocal Training, Harmonium Finger Control, 60+ लोकप्रिय गाने एवं भजन, राग, लिखित नोटेशन, और स्वयं गाने निकालने की पूरी ट्रेनिंग Step-by-Step हिंदी में दी जाएगी।
इस कोर्स में आप सीखेंगे —
• भारतीय संगीत की बुनियादी समझ (सा रे गा मा सहित)
• हारमोनियम का परिचय, रख-रखाव और सही उपयोग
• सही बैठने की मुद्रा एवं उंगलियों की पोजीशन
• हारमोनियम के साथ स्वर मिलाना
• मंद्र, मध्य एवं तार सप्तक की पूरी जानकारी
• स्वरों का चढ़ाव (आरोह) और उतराव (अवरोह)
• 12 स्केल की समझ और विभिन्न स्केल में अभ्यास
• हिंदी एवं इंग्लिश म्यूजिक नोटेशन पढ़ना और लिखना
• ताल, मात्रा और तीनताल की मूलभूत समझ
• बेसिक एवं एडवांस अलंकारों का अभ्यास
• उंगलियों की गति (Finger Speed) और नियंत्रण विकसित करना
• हारमोनियम Chords समझना और गानों में लगाना
• Voice Control, Breath Control एवं Vocal Riyaz
• 11 प्रमुख हिंदुस्तानी रागों की जानकारी, अभ्यास एवं बंदिशें
• 10 Popular and Raag based’s Songs Tutorial
• 50 लोकप्रिय गानों के Notations PDF
इस कोर्स में शामिल राग:
• राग बिलावल
• राग यमन
• राग आसावरी
• राग शिवरंजनी
• राग खमाज
• राग भैरव
• राग भैरवी
• राग पूर्वी
• राग मारवा
• राग तोड़ी
साथ ही आप सीखेंगे —
• लोकप्रिय फिल्मी गीत एवं भजन हारमोनियम पर बजाना
• राग आधारित गीतों की पहचान
• गानों के नोट्स समझना और पढ़ना
• हारमोनियम संगत (Accompaniment) की तकनीक
• Ear Training एवं Melody Recognition
• किसी भी नए गाने की Scale पहचानना
• सुनकर स्वयं गाने निकालना सीखना
• गानों में Chords और Harmonium Accompaniment का प्रयोग
कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर आपको Course Completion Certificate भी प्रदान किया जाएगा।
सभी लेसन सरल हिंदी भाषा में Step-by-Step समझाए गए हैं, ताकि शुरुआती विद्यार्थी से लेकर उन्नत स्तर के विद्यार्थी भी घर बैठे आसानी से सीख सकें, नियमित रियाज़ कर सकें और आत्मविश्वास के साथ हारमोनियम बजाने एवं गायन करने में दक्ष बन सकें।
इस कोर्स के अंत तक आप न केवल हारमोनियम पर गीत और भजन बजाने में सक्षम होंगे, बल्कि रागों की पहचान, नोटेशन पढ़ने-लिखने, Chords लगाने तथा किसी भी नए गीत को सुनकर स्वयं हारमोनियम पर निकालने की क्षमता भी विकसित कर चुके होंगे।
Course Content
Module 1: Beginner Harmonium Foundation Course
Basic Lession 1 (Introduction to Harmonium & Sa Re Ga Ma…)
08:51Basic Lesson 2: Basic Swar Practice & Daily Riyaz
00:00Basic Lesson 3: 12 Scales Understanding & Scale Practice
00:00Basic Lesson 4: Music Notes, Notation Reading & Teen Taal Practice
00:00Basic Lesson 4A: Music Notes, Notation Writing
Basic Lesson 5: Morning Riyaz With Me – Daily Practice & Voice Development
