Hare Ram Hare Rama Japte The Hanumana Lyrics: हरे राम हरे रामा, जपते थे हनुमाना” एक भक्तिपूर्ण भजन है, जो भगवान श्री राम और हनुमान जी को समर्पित है। यह भजन हनुमान जी के श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करता है।
इस भजन को विभिन्न गीतकारों ने अपने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया है। भक्तजन इसे सुनते ही भक्ति और आनंद से झूम उठते हैं और भगवान श्री राम व हनुमान जी की जय-जयकार करते हैं। यह भजन विशेष रूप से श्री राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, और भजन कीर्तन समारोहों में बड़े हर्षोल्लास के साथ गाया और सुना जाता है।
हरे राम हरे रामा, जपते थे हनुमाना | Hare Ram Hare Rama Japte The Hanumana Lyrics in Hindi
Hare Ram Hare Rama Japte The Hanumana Lyrics:
हरे राम हरे रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
जब केवट ने मुख से,
इस मंत्र के बोल पढ़े,
त्रिलोकपति आकर,
केवट की नाव चढ़े ॥
हरे राम हरें रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
इस मंत्र की महिमा को,
भिलनी ने जान लिया
रघुवर खुद घर आए,
कितना सम्मान किया ॥
हरे राम हरें रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
इस मंत्र से हनुमत ने,
सागर को पार किया,
उस कपटी रावण की,
लंका को उजाड़ दिया ॥
हरे राम हरें रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
इस मंत्र से हार गया,
रावण सा बलशाली,
इस मंत्र से तुलसी ने,
रामायण लिख डाली ॥
हरे राम हरें रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
हरे राम हरे रामा,
जपते थे हनुमाना,
इस मंत्र कि महिमा को,
सारे जग ने जाना ॥
अन्य सम्बंधित भजन:
- तुम उठो सिया सिंगार करो – भजन
- हरी नाम नहीं तो जीना क्या – भजन
- क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जायेगा
- रचा है श्रष्टि को जिस प्रभु ने
- कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं
- लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का












