Jab Ram Mere Ghar Aayenge Lyrics: जब राम मेरे घर आएंगे” एक अत्यंत भावपूर्ण भक्ति भजन है जो भगवान श्रीराम के आगमन की पावन भावना को प्रकट करता है। इस भजन में भक्त की वह तड़प झलकती है जो प्रभु राम के दर्शन के लिए व्याकुल है। हर शब्द भक्ति, प्रेम और समर्पण से भरा हुआ है। इसे सुनकर मन में शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव होता है।
जब राम मेरे घर आएंगे लिरिक्स | Jab Ram Mere Ghar Aayenge Lyrics in Hindi
Jab Ram Mere Ghar Aayenge Lyrics:
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
जब राम मेरे घर आएंगे, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
मैं चुन चुन कलियाँ लाऊंगी, हांथो से हार बनाऊँगी,
मैं उनको हार पहनाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
मैं चन्दन चौकी बिछाऊँगी, फूलों से उसे सजाऊंगी,
मैं प्रेम से उन्हें बिठाउंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
मैं छप्पन भोग बनाउंगी, हाथों से उन्हें खिलाऊंगी,
मैं प्रेम से उन्हें खिलाऊंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
मैं रो – रो उन्हें मनाऊंगी, गा -गा कर उन्हें सुनाऊँगी,
मैं अपना हाल बताउंगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
मैं फूलों की सेज बिछाऊँगी, झालर का तकिया लगाउंगी,
मैं उनके चरण दबाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे,
राहों में फूल बिछाऊँगी, जब राम मेरे घर आएंगे…..
अन्य सम्बंधित भजन:
- हरे राम हरे रामा, जपते थे हनुमाना
- तुम उठो सिया सिंगार करो – भजन
- हरी नाम नहीं तो जीना क्या – भजन
- क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जायेगा
- रचा है श्रष्टि को जिस प्रभु ने
- कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं
- लहर-लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का












