
नैनन से मोहे गारी दई पिचकारी दई होली गीत | Nainan Se mohe Lyrics
नैनन से मोहे गारी दई, पिचकारी दई,
हो होली खेली न जाय, होली खेली न जाय |
काहे लंगर लंगुराई मोसे कीन्ही,
केसर-कीच कपोलन दीनी,
लिए गुलाल खड़ा मुसकाय, मोसे नैन मिलाए,
मोपे नेह लुटाय, होली खेली न जाय ||
जरा न कान करे काहू की,
नजर बचाए भैया बलदाऊ की,
पनघट से घर तक बतराय, मोरे आगे-पीछे आय,
मोरी मटकी बजाय, होली खेली न जाय ||
चुपके से आय कुमकुमा मारे,
अबीर-गुलाल शीश पे डारे,
यह ऊधम मेरे सासरे जाय, मेरी सास रिसाय,
ननदी गरियाय, होली खेली न जाय ||
होली के दिनों में मोसे दूनों-तीनों अटके,
शालिग्राम जाय नहीं हट के,
अंग लिपट मोसे हा-हा खाय, मोरे पइयाँ पर जाय,
झूटी कसमें खाय, होली खेली न जाय ||
इसे भी पढ़ें:
- यह चरन सरोज तिहारे अमंगल हारे चौताल गीत
- सखि आये बसंत बहार पिया नहिं आये चौताल गीत
- पीयवा परदेस में छाये सन्देस न आाये चौताल गीत
- श्यामा भर दे गगरिया हमारी कहत ब्रज नारी लिरिक्स
- सखी फूले बसन्त के फूल बिरह तनु जारे चौताल गीत
- पपीहा बन बैन सुनावे निंद नहीं आवे चौताल गीत
- सखि उठिकर करहु सिंगार बसन्त जाये चौताल गीत












