राग यमन का परिचय, बंदिश, आलाप और तान | Raag Yaman Bandish Notation With Alap and Taan
Raag Yaman Bandish Notation With Alap and Taan, बंदिश – श्याम बजाये आज मुरलिया बंदिश नोट्स with आरोह – अवरोह, पकड़ स्वर विस्तार सहित सम्पूर्ण परिचय और छोटा ख्याल मध्य लय – तीन ताल की बंदिश नोटेशन अलाप और तान सहित –
यहाँ पर आपको Raag Yaman Bandish Notation With Alap and Taan ( Raag Yaman Bandish Shyam Bajaye Aaj Muraliya ) के साथ परिचय व स्वर विस्तार भी दिया जा रहा है |
राग यमन ( कल्याण ) संपूर्ण परिचय :-
थाट – कल्याण
जाति – संपूर्ण-संपूर्ण
वादी – गंधार (ग)
संवादी – निषाद (नि)
समय – रात्रि का प्रथम प्रहर
स्वर – तीव्र म, अन्य स्वर शुद्ध
आरोह – .नि रे ग म ध नि सां |
अवरोह – सां नि ध प म ग रे सा |
पकड़ – ..नि रे ग रे, प रे, .नि रे सा |
विशेषता:-
1- इस राग के दो नाम हैं यमन अथवा कल्याण | कुछ लोग इसे ईमन भी कहते हैं, किन्तु कल्याण इसका प्राचीन नाम है |
2- इस राग की चलन अधिकतर मंद्र .नि से प्रारंभ होती है, तथा तीनो सप्तको में होती है | इसमें .नि रे और प रे स्वर-समूह बार-बार प्रयोग किये जाते हैं |
3- कल्याण राग आश्रय राग भी हैं, अर्थात इसके नाम पर ही इसके थाट का नाम भी है |
4- इस राग की प्रकृति गंभीर है, इसमें बड़ा और छोटा ख्याल, तराना, ध्रुपद तथा मसितखानी और रजाखानी गतें सभी सामान्य रूप से गाई बजाई जाती है |
5- इस राग में सा, रे, ग, प, और नि स्वरों पैर न्यास करते हैं |
स्वर विस्तार :-
सा .नि .ध .नि s .ध .प, .प .ध .नि, .नि .ध .नि रे सा, .नि रे ग, .नि ग रे ग म प s s (प), प म ध प, प रे .नि रे ग s , ग म ध नि, म ध म ध नि ध प, म ध नि सां (सां), नि रें गं रें, नि रें सां नि ध प, नि s ध प, प म ध प, प म प ध प म ग रे ग रे, .नि .ध .नि रे सा |
राग यमन का परिचय, बंदिश, आलाप और तान – Raag Yaman Bandish Shyam Bajaye Aaj Muraliya

राग यमन छोटा ख्याल तीनताल ( मध्यलय ):-
Raag Yaman Bandish Notation
स्थाई –
श्या s म ब | जा s व त | आ s ज मु | रs ली या s |
ग रे ग रे | .नि रे सा सा | .नि .ध .नि रे | गग रे ग -|
धु न सु न | मैंs ss हो s | ग ई रे बा | वs रीs या s |
म ध म ध | मध निसां सां सां | नि ध प प | पम गरे ग ग |
अंतरा :-
मु र ली ब | जाs ss व त | धे s नु च | राs s व त |
म ध म ध | मध निसां सां सां | नि रें गं रें | सांनि रें सां सां |
कि त हूँ s | छि पs ग ये | आ s ज सां | वs रिs या s |
नि नि नि सां | नि निध प प | म म प प | पम गरे ग ग |
Raag Yaman Bandish Alap
राग यमन स्थाई आलाप :-
1- सा s s s | .नि रे सा – |
2- .नि रे ग रे | .नि रे सा s |
राग यमन अंतरा आलाप :-
1- सां s s s | नि रें सां s |
2- म s ध s | नि रें सां s |
Raag Yaman Bandish Taan
राग यमन स्थाई तानें :-
1- .निरे गरे .निरे सासा | पम गरे .निरे सासा |
2- .निरे गरे गम गम | पम गरे .निरे सासा |
3- .निरे गरे पध पम | गम पम गरे सा |
4- .निरे गम धनि सांनि | धप मग रे .निसा |
5- गम धनि रेंगं रेंसां | निध पम गरे साs |
राग यमन अंतरा तानें :-
1- सांनि धप मग रेसा | .निरे गम धनि सांs |
2- .निरे गरे गम गम |धम धनि धनि सांs |
3- निरें गंरें सांरें सांनि | धप मध निरें सांs |
अन्य राग:
- Raag Bhairavi: राग भैरवी का परिचय, बंदिश, आलाप और तान | बाट चालत मोरी चुनरी रंग डारी
- Raag Khamaj: राग ख्माज़ का परिचय, बंदिश, आलाप और तान
- Raag Asavari: राग असवारी का परिचय, बंदिश, आलाप और तान
- Raag Bhairav: राग भैरव का परिचय, बंदिश, आलाप और तान
- Raag Khamaj: राग ख्माज़ का परिचय, बंदिश, आलाप और तान
- Raag Bilawal: राग बिलावल का परिचय, बंदिश, आलाप और तान












