Jag Mein Sundar Hain Do Naam Lyrics: जग में सुन्दर हैं दो नाम” एक अतिभावपूर्ण और लोकप्रिय भजन है जो भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप की महिमा का गुणगान करता है। इस भजन के हर शब्द में प्रेम, श्रद्धा और आत्मिक शांति का संदेश समाया है। इसे सुनने से मन में भक्ति का भाव जागृत होता है और आत्मा प्रभु के नाम में विलीन हो जाती है। यह गीत हर रामकृष्ण भक्त के लिए एक अद्भुत अनुभूति है।
जग में सुन्दर हैं दो नाम | Jag Mein Sundar Hain Do Naam Lyrics
Jag Mein Sundar Hain Do Naam Lyrics:
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
माखन ब्रज में एक चुरावे,
एक बेर भिलनी के खावे ।
प्रेम भाव से भरे अनोखे,
दोनों के हैं काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक ह्रदय में प्रेम बढ़ावे,
एक ताप संताप मिटावे ।
दोनों सुख के सागर हैं,
और दोनों पूरण काम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक कंस पापी को मारे,
एक दुष्ट रावण संहारे ।
दोनों दीन के दुःख हरत हैं,
दोनों बल के धाम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
एक राधिका के संग राजे,
एक जानकी संग बिराजे ।
चाहे सीता-राम कहो,
या बोलो राधे-श्याम ॥
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
जग में सुन्दर हैं दो नाम,
चाहे कृष्ण कहो या राम ।
बोलो राम राम राम,
बोलो श्याम श्याम श्याम ॥
अन्य सम्बंधित भजन:
- सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
- जब राम मेरे घर आएंगे
- हरे राम हरे रामा, जपते थे हनुमाना
- तुम उठो सिया सिंगार करो – भजन
- आज का पंचांग: व्रत, शुभ मुहूर्त, योग, तिथि और पूजा विधि जानें
- Aaj ka Rashifal (आज का राशिफल)












