Top 10 Shiv Bhajan Lyrics in Hindi | टॉप १० शिवजी भजन लिरिक्स – शिवरात्रि स्पेशल

Top 10 Shiv Bhajan Lyrics in Hindi
Top 10 Shiv Bhajan Lyrics in Hindi

Top 10 Shiv Bhajan Lyrics in Hindi | टॉप १० शिवजी भजन लिरिक्स

Top 10 Shiv Bhajan Lyrics in Hindi: टॉप 10 शिवजी भजन लिरिक्स का संग्रह पढ़ें। इसमें महादेव के सबसे लोकप्रिय, भक्तिमय और भावपूर्ण भजनों के सम्पूर्ण लिरिक्स एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

1. शिव कैलाशों के वासी लिरिक्स (Top 10 Shiv Bhajan Lyrics)

Shiv Kailasho Ke Wasi Lyrics: शिव कैलाशों के वासी भजन के सम्पूर्ण लिरिक्स पढ़ें। भगवान शिव की भक्ति और कैलाश वास की दिव्य भावना से भरपूर यह भजन।

शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ।

तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
अंत बेअंत तेरी माया,
ओ भोले बाबा,
अंत बेअंत तेरी माया,
शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ।

बेल की पत्तियां भांग धतुरा,
बेल की पत्तियां भांग धतुरा,
शिव जी के मन को लुभायें,
ओ भोले बाबा,
शिव जी के मन को लुभायें
शिव कैलाशों के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ।

एक था डेरा तेरा,
चम्बे रे चौगाना,
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा,
ओ भोले बाबा,
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा,
शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ।

शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ।

2. मेरा भोला है भंडारी लिरिक्स (Top 10 Shiv Bhajan Lyrics)

मेरा भोला है भंडारी,
करे नंदी कि सवारी।

सबना दा रखवाला ओ शिवजी,
डमरूवा वाला जी डमरूवा वाला,
ऊपर कैलाश रेहंदा भोले नाथ जी,
धर्मियो जो तारदे शिवजी,
पापिया जो मारदा जी,
पापिया जो मारदा,
बड़ा ही दयाल मेरा भोले अमली,
ॐ नमः शिवाय शम्भो,
ॐ नमः शिवाय,
महादेवा तेरा डमरू डम डम,
डम डम बजतो जाए रे,
हो महादेवा महादेवा,
ॐ नमः शिवाय शंभू,
ॐ नमः शिवाय।।

सर से तेरे बहती गंगा,
काम मेरा हो जाता चंगा,
नाम तेरा जब लेता, महादेवा,
मां पिया दे घरे ओ गोरा,
महला च रेहंदी,
जी महला च रेहंदी,
विच समसाना रहंदा भोलेनाथ जी,
कालेया कुंडला वाला,
मेरा भोले बाबा,
किधर कैलाशा तेरा डेरा ओ जी,
सर पे तेरे ओ गंगा मैया विराजे,
मुकुट पे चंदा मामा ओ जी,
ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय शंभू,
ॐ नमः शिवाय।।

भंग जे पिन्दा ओ शिवजी,
धुनी रमांदा जी धुनी रमांदा,
बड़ा ही तपारी मेरा भोले अमली,
मेरा भोला है भंडारी,
करता नंदी कि सवारी भोले नाथ रे,
ओ शंकर नाथ रे,
मेरा भोला है भण्डारी,
करे नंदी कि सवारी,
शम्भुनाथ रें शंकर नाथ रे,
गौरा भांग रगड़ के बोली,
तेरे साथ है भूतो की टोली,
मेरे नाथ रे शम्भु नाथ रें,
ओ भोले बाबा जी,
दर तेरे मैं आया जी,
झोली खाली लाया जी,
खाली झोली भरदो जी,
कालेया सर्पा वाला,
मेरा भोले बाबा,
शिखरे कैलाशा विच रहंदा ओ जी।।

इसे भी पढ़ें:

3. पार्वती बोली शंकर से लिरिक्स (Top 10 Shiv Bhajan Lyrics)

पार्वती बोली शंकर से
पार्वती बोली शंकर से
सुनिये भोलेनाथ जी

रहना है हर एक जनम में
मुझे तुम्हारे साथ जी
वचन दीजिये ना छोड़ेंगे
कभी हमारा हाथ जी

ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी

जैसे मस्तक पे चंदा है
गंगा बसी जटाओ में
वैसे रखना हे अभिनाशी
मुझे प्रेम की छाओ में

जैसे मस्तक पे चंदा है
गंगा बसी जटाओ में
वैसे रखना हे अभिनाशी
मुझे प्रेम की छाओ में

कोई नहीं तुमसा तीनो लोको में
दसो दिशाओ में
महलो से ज्यादा सुख है
कैलाश की खुली हवाओ में

तुम हो जहा वहा होती है
तुम हो जहा वहा होती है
अमृत की बरसात जी

रहना है हर एक जनम में
मुझे तुम्हारे साथ जी
वचन दीजिये ना छोड़ोगे
कभी हमारा हाथ जी

ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी

देव हो तुम देवो के भोले
अमर हो अन्तर्यामी हो
भाग्यवान है हम त्रिपुरारी
आप हमारे स्वामी हो

देव हो तुम देवो के भोले
अमर हो अन्तर्यामी हो
भाग्यवान है हम त्रिपुरारी
आप हमारे स्वामी हो

पुष्प विमानों से प्यारी
हमको नंदी की सवारी जी
युगो युगो से पार्वती
भोले तुमपे बलिहारी जी

जब लाओ तुम्ही लाना
जब लाओ तुम्ही लाना
द्वारे मेरे बारात जी
ओ भोलेनाथ जी

ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी

प्राण मेरे बस्ते है तुम में
तुम बिन मेरी नहीं गति
अग्नि कुंड में होके भष्म
तुम हुयी थी मेरे लिये सती

शिव बिन जैसे शक्ति अधूरी
शक्ति बिन शिव आधे है
जनमो तक ना टूटेंगे
ये जनम जनम के नाते है

तुम ही मेरी संध्या हो गौरी
तुम ही मेरी प्रभात जी
वचन है मेरा ना छोडूंगा
कभी तुम्हारा हाथ जी

सदा रहे है सदा रहेंगे
गौरी शंकर साथ जी

है गौरा पार्वती है गौरा पार्वती
जी भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंभूनाथ जी
ओ भोलेनाथ जी ओ शंकरनाथ जी

ओ मेरे भोला है मेरे साथ साथ
मैं झूम झूम के नाचू
मेरे भोला है मेरे साथ साथ
मैं घूम घूम के नाचू

मैं झूम झूम के नाचू
अरे घूम घूम के नाचू

मेरे भोला ओ मेरा भोला
मेरे भोला है मेरे साथ साथ
मैं झूम झूम के नाचू
मेरे भोला है मेरे साथ साथ
मैं घूम घूम के नाचू

ओ भोलेनाथ जी
ओ शंभूनाथ जी

4. भोलेनाथ का चेला लिरिक्स – Top 10 Shiv Bhajan Lyrics

बम लहरी…
मार के सुट्टा भरी चिलम का,
भूत जगत में खेल्या स्यूं,
अपने धुन में जिया करूँ,
मैं भोलेनाथ का चेला स्यूं।

कैलाश पे वास करै सै,
यो भाँग धतुरा पीवनिया,
मस्त बना दे बन्दे नै,
यो मस्ती के मै जिवणियाँ,
मोह माया ते दूर हो लिया,
मेरे नाथ कि गैल्यां सूं,
अपने धुन में जिया करूँ,
मैं भोलेनाथ का चेला स्यूं।

इस्या मारया हाथ मेरे भोळा साथ,
मैं मार छाल के पी गया,
चार दिना की जिंदगी थी,
इस जिंदगी ने मै जी गया,
काळे बाल ज्यूँ दुनियाँ काळी,
मै तो साथ अकेला सूं,
अपने धुन में जिया करूँ,
मैं भोलेनाथ का चेला स्यूं।

चिलम खीच के आँख मीच के,
मैं दर्शन कर लू तेरे,
बियर दिलविच दम मारे से,
डेली शाम सवेरे
सुल्फेकि लोर से चारो ओर,
मैं होया फिरूं अलबेला सूं,
अपने धुन में जिया करूँ,
मैं भोलेनाथ का चेला स्यूं।

इसे भी पढ़ें:

5. नगर में जोगी आया लिरिक्स – Top 10 Shiv Bhajan Lyrics

नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।

​ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे,
ऊँचा है तेरा धाम,
हे कैलाश के वासी भोले,
हम करते है तुझे प्रणाम ॥

नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

अंग विभूति गले रूँड माला,
शेषनाग लिप्टायो,
बाँको तिलक भाल चंद्रमा,
घर घर अलख जगायो,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

रानी सती मंदिर
ले भिक्षा निकली नंदरानी,
कंचन थाल जडायो,
दो भिक्षा जोगी आसन जायों,
बालक मेरो डरायो,
नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया,
ना ही कंचन माया,
अपने लाला का दरश करा दे,
मै दर्शन को आया,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

पाँच वार परिक्रमा करके,
सुन्डि नाद बजायौ,
सूरदास बलिहारी कन्हैया की,
जुग जुग जिये तेरो लालों,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बढ़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ ॥

6. हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ लिरिक्स

शिव नाम से है,
जगत में उजाला ।
हरी भक्तो के है,
मन में शिवाला ॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ॥

जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की,
अनमिट कहानी है तू ।
तेरी शक्ति अपार,
तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही,
मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया ॥
॥ हे शम्भू बाबा…॥

मन में है कामना,
कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू,
तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे,
तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ,
ऐसा वरदान दे ।
तुने दिया बल निर्बल को,
अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥
॥ हे शम्भू बाबा…॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥

7. चल रे कांवड़िया शिव के धाम लिरिक्स

चाहे छाए हो बादल काले,
चाहे पाँव में पड़ जाय छाले,
चल रे कावड़िया शिव के धाम,
चाहे आग गगन से बरसे,
चाहे पानी को मन तरसे,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
बोल बम बोल बम बोल बम बोल,
तेरा कुछ ना लगेगा मोल ॥

कावड़ कान्धे धर के बना तू,
शिव नाम को जोगी,
मन में रख भरोसा तुझ पे,
शिव की करुणा होगी,
शिव की करुणा होगी,
कावड़ साधना है न्यारी,
कावड़ शिव को बहुत प्यारी,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
बोल बम बोल बम बोल बम बोल,
तेरा कुछ ना लगेगा मोल ॥

कावड़ के इस तप से तूने,
ऐसा पारस होना,
मिट्टी को तेरा हाथ लगे तो,
वो भी बन जाये सोना,
वो भी बन जाये सोना,
आगे बढ़ता जा तु प्यारे,
बाबा तेरी बाट निहारे,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
बोल बम बोल बम बोल बम बोल,
तेरा कुछ ना लगेगा मोल ॥

गंगा जी का पावन जल जो,
शिव को अर्पण करता,
अश्वमेध के यज्ञ बराबर,
उसको फल है मिलता,
उसको फल है मिलता,
शिव है तीन लोक का दाता,
शिव है सिरजनहार विधाता,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
बोल बम बोल बम बोल बम बोल,
तेरा कुछ ना लगेगा मोल ॥

चाहे छाय हो बादल काले,
चाहे पाँव में पड़ जाय छाले,
चल रे कावड़िया शिव के धाम,
चाहे आग गगन से बरसे,
चाहे पानी को मन तरसे,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
चल रे कावडिया शिव के धाम,
बोल बम बोल बम बोल बम बोल,
तेरा कुछ ना लगेगा मोल ॥

8. मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा लिरिक्स

दोहा
​सत्य है ईश्वर शिव है जीवन,
सुन्दर ये संसार है तीनों लोक है,
तुझमे तेरी माया अपरम्पार है।।

ओम नमः शिवाय नमो,
ओम नमः शिवाय नमो,

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा।।

पार्वती जब सीता बन कर,
जय श्री राम के सम्मुख आई,
राम उनको माता कहकर,
शिव शंकर की महिमा गाई,
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा।।

तेरी जटा से निकली गंगा,
और गंगा ने भीष्म दिया है,
तेरे भक्तों की शक्ति ने,
सारे जगत को जीत लिया है,
तुझको सब देवोँ ने पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा।।

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पुजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा।।

ओम नमः शिवाय नमो,
ओम नमः शिवाय नमो।

9. डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा लिरिक्स – Top 10 Shiv Bhajan Lyrics

डमरू वाले बाबा,
तुमको आना होगा,
डम डम डमरू,
बजाना होगा,
माँ गौरा संग,
गणपति जी,
को लाना होगा,

डमरू वाले बाबा,
तुमको आना होगा।
सावन के महीने में हम,
कावड़ ले के आयेंगे,
पावन गंगा जल से,
बाबा तुम को नहलायेगे,
कावड़ियों को पार,
लगाना होगा,

डम डम डमरू,
बजाना होगा,
डमरू वाले बाबा,
तुमको आना होगा।
भांग धतूरा दूध बाबा,
तुम पे चढ़ायेगे,
केसरिया चन्दन से बाबा,
तिलक लगायेंगे,
भक्तों का कष्ट,
मिटाना होगा,

ज़्यादा जानें
श्री गोपाल चालीसा
खाटू श्याम जी
हनुमान चालीसा
डम डम डमरू,
बजाना होगा।
तू तो भोले दानी बाबा,
जग से निराला है,
हाथो में त्रिशूल,
गले सर्पों की माला है,
नंदियां पे चढ़ कर,
आना होगा,
डम डम डमरू,
बजाना होगा,

डमरू वाले बाबा,
तुमको आना होगा।
डमरू वाले बाबा,
तुमको आना होगा,
डम डम डमरू,
बजाना होगा,
माँ गौरा संग,
गणपति जी,
को लाना होगा,
डमरू वाले बाबा,

10. सुबह सुबह ले शिव का नाम लिरिक्स

सुबह सुबह ले शिव का नाम,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम,
शिव आयेंगे तेरे काम ॥
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय…

खुद को राख लपेटे फिरते,
औरों को देते धन धाम ।
देवो के हित विष पी डाला,
नीलकंठ को कोटि प्रणाम ॥
॥ सुबह सुबह ले शिव…॥

शिव के चरणों में मिलते है,
सारी तीरथ चारो धाम ।
करनी का सुख तेरे हाथों,
शिव के हाथों में परिणाम ॥
॥ सुबह सुबह ले शिव…॥

शिव के रहते कैसी चिंता,
साथ रहे प्रभु आठों याम ।
शिव को भजले सुख पायेगा,
मन को आएगा आराम ॥
॥ सुबह सुबह ले शिव…॥

सुबह सुबह ले शिव का नाम,
कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम,
शिव आयेंगे तेरे काम ॥

Picture of पवन शास्त्री, साहित्याचार्य (M.A.) - Author

पवन शास्त्री, साहित्याचार्य (M.A.) - Author

भारतीय धर्म, पुराण, ज्योतिष और आध्यात्मिक ज्ञान के शोधकर्ता। Sursarita.in (धर्म कथा गंगा) पर वे सरल भाषा में धार्मिक कथाएँ, राशिफल, पञ्चांग और व्रत विधियाँ साझा करते हैं।

ज्यादा जानें...

Share:

SUBSCRIBE

Loading

नए पाठ:

About Author

pawan shastri

Pawan Shastri

Pawan Shastri is an experienced music teacher and spiritual knowledge expert with 10 years of experience in harmonium, keyboard, singing, and classical music.

He holds an M.A. degree and is also a certified Jyotish Shastri (Astrology Expert). His articles and content aim to share devotional, musical, and spiritual knowledge in a simple, accurate, and emotionally engaging manner.

Pawan Shastri believes that the fusion of devotion in melody and wisdom in knowledge can bring peace, energy, and positivity to everyone’s life.

दिव्यता से जुड़े रहें! हमारे चैनल Dharm Katha Ganga से जुड़कर आप पाएंगे —

  1. 🌿 दैनिक आध्यात्मिक ज्ञान
  2. 🌿 शक्तिशाली मंत्र और भजन
  3. 🌿 सनातन धर्म से प्रेरित अद्भुत कथाएँ
  4. 🌿 व्रत कथाएँ, उपवास मार्गदर्शन और त्योहारों की जानकारी
  5. 🌿 विशेष सामग्री जो आपके जीवन में शांति, सकारात्मकता और भक्ति का संचार करेगी।