Kya Leke Aaya Bande Kya Leke Jaayega Lyrics: क्या लेके आया बंदे, क्या लेके जायेगा” एक अत्यंत सुंदर और लोकप्रिय भजन है, जिसे श्री अनिल नागोरी जी ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया है।
इस भजन के माध्यम से श्री अनिल नागोरी जी हमें जीवन का गहन सत्य बताते हैं – इस जीवन का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। हम इस संसार में कुछ लेकर नहीं आते और अंत में कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकते। जीवन केवल क्षणिक है और यह केवल दो दिन का मेहमान है।
क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जायेगा | Kya Leke Aaya Bande Kya Leke Jaayega Lyrics in Hindi
Kya Leke Aaya Bande Kya Leke Jaayega Lyrics:
क्या लेके आया बन्दे,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला॥
ईस जगत सराऐ में,
मुसाफीर रहना दो दिन का,
क्यों विर्था करे गुमान,
माया धन काया जोबन का,
नहि है भरोसा पल का,
जग माटी का ढेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला ॥
वो कहाँ गऐ बलवान,
तीन पग धरती तोलणियाँ,
जिनकी पड़ती धाक नहि,
कोई शामें बोलणियाँ,
निर्भय डोलणियाँ नर,
गया वो अकेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला ॥
तू छोड़ सके ना बंदे,
माया गिणी गिणाई ने,
गढ कोटा की निव छोड या चिणी चिणाई ने,
मिनी तो मनाई बन्दा यही छोड़ जाये गा
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला ॥
ईस काया का है भाग,
भाग बिन पाया नहीं जाता,
कर्मा बिना नसिब तोड़,
फल खाया नई जाता,
कहे सत्य नाम जग ये,
झूठा झमेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला ॥
क्या लेके आया बन्दे,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला ॥
अन्य सम्बंधित भजन:
- रचा है श्रष्टि को जिस प्रभु ने
- भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे – माँ दुर्गा को समर्पित भक्तिमय सुबह का भजन
- किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाए – राधा रानी का हृदय स्पर्श करने वाला भजन
- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है – प्रभु की अनंत कृपा का भावपूर्ण भजन
- छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल – नंदलाल की बाल लीलाओं का मनमोहक भजन
- घर में पधारो गजानन जी – विनायक का मंगलमय स्वागत भजन
- राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी – श्रीकृष्ण नाम स्मरण का अद्भुत भजन
- अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो – श्रीकृष्ण के द्वार का भावपूर्ण भजन
- कभी राम बनके कभी श्याम बनके – एक ही प्रभु के दो रूपों की अद्भुत भक्ति
- चित्रकूट के घाट घाट पर शबरी देखे बाट
- मेरे राम दया के सागर हैं
- मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे – राम आएंगे
- हम राम जी के राम जी हमारे हैं
- ओ मईया तैने का ठानी मन में
- हे दुःख भंजन मारुति नंदन – हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली भजन












