हरी नाम नहीं तो जीना क्या – भजन | Hari Naam Nahin To Jeena Kya Lyrics in Hindi

Hari Naam Nahin To Jeena Kya Lyrics: हरी नाम नहीं तो जीना क्या” एक भक्तिपूर्ण भजन है, जो भगवान श्री हरी को समर्पित है। इसे पूज्य श्री राजन जी महाराज ने अपने मधुर और भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया है।

भक्तजन इस भजन को सुनते ही हर्ष और भक्ति से झूम उठते हैं और इसके माध्यम से श्री हरी की महिमा का अनुभव करते हैं। पूज्य श्री राजन जी महाराज के स्वर में यह भजन और भी अधिक प्रभावशाली और हृदयस्पर्शी बन जाता है, जिससे सभी भक्तों का मन और आत्मा भक्ति में लीन हो जाती है।

हरी नाम नहीं तो जीना क्या – भजन | Hari Naam Nahin To Jeena Kya Lyrics in Hindi

Hari Naam Nahin To Jeena Kya Lyrics:

हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय रस पीना क्या

काल सदा अपने रस डोले,
ना जाने कब सर चढ़ बोले।
हर का नाम जपो निसवासर,
इसमें बरस महीना क्या॥
हरी नाम नहीं तो जीना क्या…..

भूषन से सब अंग सजावे,
रसना पर हरी नाम ना लावे।
देह पड़ी रह जावे यही पर,
फिर कुंडल और नगीना क्या॥
हरी नाम नहीं तो जीना क्या…..

तीरथ है हरी नाम तुम्हारा,
फिर क्यूँ फिरता मारा मारा।
अंत समय हरी नाम ना आवे,
फिर काशी और मदीना क्या॥
हरी नाम नहीं तो जीना क्या…..

हरी नाम नहीं तो जीना क्या
अमृत है हरी नाम जगत में,
इसे छोड़ विषय रस पीना क्या।

अन्य सम्बंधित भजन:

Picture of पवन शास्त्री, साहित्याचार्य (M.A.) - Author

पवन शास्त्री, साहित्याचार्य (M.A.) - Author

भारतीय धर्म, पुराण, ज्योतिष और आध्यात्मिक ज्ञान के शोधकर्ता। Sursarita.in (धर्म कथा गंगा) पर वे सरल भाषा में धार्मिक कथाएँ, राशिफल, पञ्चांग और व्रत विधियाँ साझा करते हैं।

ज्यादा जानें...

Share:

SUBSCRIBE

Loading

नए पाठ:

About Author

pawan shastri

Pawan Shastri

Pawan Shastri is an experienced music teacher and spiritual knowledge expert with 10 years of experience in harmonium, keyboard, singing, and classical music.

He holds an M.A. degree and is also a certified Jyotish Shastri (Astrology Expert). His articles and content aim to share devotional, musical, and spiritual knowledge in a simple, accurate, and emotionally engaging manner.

Pawan Shastri believes that the fusion of devotion in melody and wisdom in knowledge can bring peace, energy, and positivity to everyone’s life.

दिव्यता से जुड़े रहें! हमारे चैनल Dharm Katha Ganga से जुड़कर आप पाएंगे —

  1. 🌿 दैनिक आध्यात्मिक ज्ञान
  2. 🌿 शक्तिशाली मंत्र और भजन
  3. 🌿 सनातन धर्म से प्रेरित अद्भुत कथाएँ
  4. 🌿 व्रत कथाएँ, उपवास मार्गदर्शन और त्योहारों की जानकारी
  5. 🌿 विशेष सामग्री जो आपके जीवन में शांति, सकारात्मकता और भक्ति का संचार करेगी।