
पंचांग के अनुसार वर्ष का नवां महीना अगहन मास कहलाता है, जिसे मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इस मास का अत्यंत आध्यात्मिक और शुभ महत्व बताया गया है। माना जाता है कि मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति को सौभाग्य, धन, और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु के 12 पवित्र नाम
इस मास में विशेष रूप से भगवान विष्णु के 12 पवित्र नामों का जप अत्यंत फलदायी माना गया है। कहा गया है कि इन नामों का स्मरण करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं, शत्रु भय समाप्त होता है, और लक्ष्मी कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है।
जानें भगवान श्रीहरि विष्णु के ये 12 पावन नाम
🌼 भगवान विष्णु के 12 पवित्र नाम:
- अच्युत
- अनंत
- दामोदर
- केशव
- नारायण
- श्रीधर
- गोविंद
- माधव
- हृषिकेश
- त्रिविक्रम
- पद्मनाभ
- मधुसूदन
जप और पूजन विधि:
- प्रातःकाल स्नान कर शुद्ध स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के समक्ष दीप जलाएं।
- अब भगवान विष्णु के प्रत्येक नाम का उच्चारण करते हुए एक-एक पीला पुष्प (फूल) अर्पित करें।
- इस प्रकार 12 नामों के साथ 12 फूल चढ़ाने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं।
पूजन के उपरांत संध्या के समय इन पुष्पों को विष्णु जी के समक्ष से हटाकर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें या बहते जल में प्रवाहित करें। यह उपाय अत्यंत शुभ माना गया है और इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
इसे भी पढ़ें:
- अगहन मास का असली नाम मार्गशीर्ष क्यों पड़ा? जानें रोचक पौराणिक कारण
- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 8 या 9 नवंबर कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा-विधि
- धन आता है लेकिन टिकता नहीं? हो सकता है ये 5 वास्तु दोष जिम्मेदार हों | पैसा कमते हैं पर रुकता नहीं, तो ये उपाय करें
- रात को बर्तन मत धोना लक्ष्मी हो जायेंगी नाराज | क्या रात को बर्तन नहीं धोना चाहिए? क्या है सच?












